चलो कहीं खो जाएँ

बुलाती रहें जिंदगी

और न मिल पाएं

हारें हुए है जो, कहाँ

दुनिया में जी पाएं

हो सके आसान जिंदगी

मौत को आसान बनाएं

जीने में दो शब्द है

और कितनी मात्राएँ

शमसान तक की दुरी

जिंदगी भर की यात्राएँ

ज़ुर्म हो चली है जिंदगी

सांसें हो गई है सजाएं

बाद इसके है दुनिया

कोई, जाया कहाँ जाये

बीत गई मिली थी जो

फिर क्यों रोया जाये

विरानों में रहने की

आदत कौन मिलने आए