बिखरा हुआ सा हूँ मै
कुछ जूतों में , कुछ जुराबो में,
अपने कपड़ों में समाया हूँ मै,
कुछ दुश्मनों में, कुछ दोस्तों में,
कुछ चाहतो में, कुछ सपनों में,
खोया हूँ मै
बिखरा हुआ सा हूँ मै
कुछ जमीन में, कुछ घर मै,
कुछ अपनों में, कुछ बेगानों में,
कुछ गवानें में, कुछ कमाने में
बिखरा हुआ सा हूँ मै
