बंद है दरवाज़ा अब खुलेगा क्यों
दर्द ए दिल मेरा कोई सुनेगा क्यों
शोरोगुल में मशगूल रहता हूँ मैं
अनबन है दिल से मेरी सुनेगा क्यों
दरवाजा ताकता रहता हूँ उसका
और भी दुनिया है वो आएगा क्यों
मुफ़लिसी की आग में जल कर मरा हूँ मैं
जनाजे पे मेरे कोई आएगा क्यों
कोई तो ज़हर होगा जिंदगी से बेहतर
बदनसीबी को कोई गले लगएगा क्यों
