बहुत आसान है चौराहे पर खड़े
होकर गाँधी को कोसना
परन्तु बहुत मुश्किल है गाँधी का
अनुसरण करना
बहुत आसान है चीखना चिलाना
गलियां देना
बहुत मुश्किल है सुनना
प्रतिक्रिया करना स्वाभविक है
मगर बहुत मुश्किल है
निष्क्रिय रहना
बहुत आसान है चौराहे पर खड़े
होकर गाँधी को कोसना
परन्तु बहुत मुश्किल है गाँधी का
अनुसरण करना
