बह गया आशियाना पानी के साथ,

कितने दिन जिएगा दिल नासूर के साथ


बरसात आई अबके मुसीबतें लेकर साथ

मैल था सब हाथ का धुला गया पानी के साथ


पुराना दोस्ताना था जमीन का पानी के साथ

ले गया दामन उतार कर अबके अपने साथ


दिल कोई बहाना न ख़ोज पाया इस दर्द का

रिश्ता उम्र का हो गया ख़ामोशी के साथ


सजा किसको होगी कौन था साज़िस के साथ

कैसे हो गई दुश्मनी आदमी की क़ुदरत के साथ


फैसला हो गया मोहब्बत का बरसात के साथ

रोया बहुत शहर मरा कौन किसके साथ


डर लगता है घर से निकलने में निकले किसके साथ

कज़ा का कोई रिश्ता गहरा है बरसात के साथ