कल जला कर उसे आए है
औकात अपनी देख आए है
शुकून आग की लपटों में कितना
मिलेगा महसूस करके आए है
सुखी थी कितनी गीली थी लकड़ियाँ
जल गई लेकर कुछ राख़ आए है
थी जिन्दा तो बस एक लाश थी
कुछ मुर्दे उसको जला आए है
जिंदगी बीता दी कुछ होने में
कुछ खाक पानी में बहा आए है
कुछ दोस्त कुछ दुशमन आए है
था जिनका इन्तजार कहाँ आए है
