अपनी बेगुनाही के सबूत खोजता हूँ
किये न जो गुनाह मैंने , सज़ा याफ्ता हूँ
लड़ता रहा गिंदगी भर जिनके लिए
अब उनकी ही नज़रों में खटकता हूँ
हवा ए गर्दिश बहुत तप्त है
हरपल आग में इनकी जलता हूँ
सफ़र ए जिंदगी में अब थक गया हूँ
सुनसान कोई समशान खोजता हूँ
छुपा था बनके दर्द ए दिल जिसके सीने में
क्यों बेच दिया ज़माने को अब सोचता हूँ
अब कौन है दोस्त इस शहर में बाकी
छोड़ कर जाने की सोचता हूँ
