आपकी सादगी में जादू सा है
आपकी दोस्ती का ज़माना दिवाना सा है
खूबसूरती की कोई और बात है
फरिस्तों में भी नूर आप सा है
शुकुन मिलता है सोहबत में आपकी
आब ए आफ़ताब आप सा है
मिला है जिन्हें साथ आपका
जीना उनका जन्नत सा है
कम जाते है लोग जानिब ए गुलिस्ता
कहते है गुल वहां कोई कहाँ आप सा है
कम जाते है शराब खाने में अब लोग
कहते है शराब में नशा आप सा है
