आओ उड़ चलें गाँव की ओर हम,
जहाँ के परिंदे है हम,
पले बड़े स्वछन्द हवा में हम ,
पेड़ पेड़ उड़े, टहनी टहनी
खेले खेल , आनंद मग्न हम,
उड़े हवाओं से ऊँचे हम ,
खेतों के डकैत हम,
कुछ गालियाँ, कुछ खा लिया,
जीवन से भी जीवंत हम,
किसी आंगन, किसी छत,
क्या क्या नहीं खाते हम,
वहां कुडें में खुशबू पाते हम,
किसी की तलाश में शहर आए हम,
इमारतों के जंगल में,
भवनों के घोंसलों में,
रहते कुछ इंसान नहीं हम,
पंख है उड़ सकते है हम,
आओ उड़ चलें गाँव की ओर हम,
