अक्सर खोजता हूँ
लोकतन्त्र
रोब से उठे नौकरशाह
के सिर पर बैठा देखता हूँ
छिपा हुआ उसके मोह में
राजतन्त्र
अक्सर खोजता हूँ
लोकतन्त्र
पूंजीपतियों की जेबों में
उनके अहंकार में
छदम आत्मविश्वाश में
छिपा बैठा है
राजतन्त्र
अक्सर खोजता हूँ
लोकतन्त्र
कुर्सियों की ऊँचाइयों में
मन की गहराइयों में
प्रतिनिधियों के काफिलों में
शामिल रहता है
राजतन्त्र
अक्सर खोजता हूँ
लोकतन्त्र
जानता के डरे
सहमे चहरों में
झुके सिरों के बोझ पर
बैठा मिलता है
राजतन्त्र
अक्सर खोजता हूँ
लोकतन्त्र
मजदूर हो जाता हूँ
तो कंपनी प्रबंधक
की आवाज़ में
आठ घंटे से अधिक
काम करने के दबाव में
महसूस होता है
राजतन्त्र
अक्सर खोजता हूँ
लोकतन्त्र
मंत्रियों के चमचों
के नारे “ कर दो मैं
देख लूँगा , खास मै
हूँ “
लाल ऑंखो में
नज़र आता है
राजतन्त्र
अक्सर खोजता हूँ
लोकतन्त्र
डर का शासन
डराने का प्रदर्शन
शक्ति का आपाचन
चारों और खड़ा है
राजतन्त्र
अक्सर खोजता हूँ
लोकतन्त्र
पूंजीपति करता
मूल्य निर्धारित
किसान मंडी के हाथ
ताकतवर की ताकत
कमजोर का डर
हर शय राजशाही
अक्सर खोजता हूँ
लोकतन्त्र
न्याय की दौड़ में
गरीब कितना दौड़ेगा
भाग्य का रोना ही रोयेगा
दिल को बार बार मनाने में
जरूरतों को दबाने में
पलता है राजतन्त्र
अक्सर खोजता हूँ
लोकतन्त्र
भूखा पेट
जुड़े हाथ
गरीबी
बेरोजगारी
झुका सिर
अमीरों की सरदारी
मजबूरों की सवारी
आगे गाड़ी
पीछे गाड़ी
नौकरों की छावनी
और क्या चाहता है
राजतन्त्र
अक्सर खोजता हूँ
लोकतन्त्र
कभी फुरसत में
जांचना
नौकरशाहों के चेहरे
सतासिनो के चेहरे
कोई रेखा न मिले
राजतन्त्र की तो
खोजना राह लोकतात्र की
अक्सर खोजता हूँ
लोकतन्त्र
