अच्छे नहीं है लोग बुरे नहीं है लोग
क्या कहे केसे नहीं है लोग
सोचा था बंद दरवाजों में बीत जाएगी जिंदगी
मगर खिडकियों से झांकने के आदी है लोग
मर कर भी क्या हुआ, मरघट तक पीछे
चले आयें है लोग
नरक की आग जला कर क्या हुआ
कितने डर पाए है लोग
अच्छों के पीछे तो चलते है
बुरों के पीछे भी चल पड़ते है लोग
बहुत लिखी किताबें नियमों पर
फिर भी नियम कहाँ मानते है लोग
अपनी ही जिद पूरी करने पे उतारू
अपने ही काल को चुन लेते है लोग
समझाया है ईश्वर ने भी लाख बार
कितने समझ पाए है लोग
