है कितना प्रासंगिक अब धार्मिक होना

विज्ञान ने घेर लिया है मन का कोना कोना

अब तय सा है नई दुनिया का मिलना

फिर से रुढियों का सिंहासन हिलना


तुम मुड़ो लाख़ पीछे होगा फिर आगे चलना

कहानियों के पात्रों से प्रेम कब तक करना

तर्क जागेगा, प्रशन जागेगा कब तक डरना

पड़ेगा तुमको भी कुछ जवाबदेह होना


विज्ञान से उपजा मस्तिष्क सूचना मांगेगा

मशीन का पुरूष वर्तमान की मांग करेगा

भूतकाल की कोई कितनी मानेगा

जीवन तो वर्तमान के सहारे चलेगा


भर्मित करना चतुर कब छोड़ेगा

जीवन का पहिया चौकोर ही चलेगा

उलझन से उलझेगा तो ही सुलझेगा

कुछ मान ले, जीवन अपनी से चलेगा


कहानियो के जंजाल में उलझा

है मष्तिस्क तेरा, इसे सुलझा

सामने पड़ा है सवेरा गले लगा

कुछ फूल पतियों से भी दिल लगा


उड़ते पंछियों संग उड़ बाहें फैला

बादलो से गप्पे लड़ा, सूरज को आंखे दिखा

जाग स्वयं और्रों को भी जगा

कहानियो की दुनिया से बाहर आ