राग द्वेष काम क्रोध लोभ छोड़िए
जो संकीर्णता से बांध दे वो बांध तोड़िए
हो नारी का सम्मान और एकता रहे
मन से मन मिलाओ दिल से दिल को जोड़िए
ज्ञान से प्रकाश वंत संतती रहे
कर्म पथ चुनाव और जागृती रहे
ना क्रूरता ना द्वषता का लेेश मात्र हो
करुणा मयी ह्रदय रहे और उन्नती रहे
दीप्तिमान कांतिमान शक्तिमान बन
करण के समान वीर दानवान बन
कुल ग्राम देश क्षेत्र का तू अभिमान हो
मां पिता का गर्व और स्वाभिमान बन
अजय राज उपाध्याय ✍️
