तू ये सोच कर चुप है कि मुझे तुझसे कोई शिकायत नहीे ,
मैं चुप हूं ये सोच कर कि शिकायत करने का फायदा नही।
कोशिश करतीं जानने की कि मुझे शिकायत क्या है
तो पूछतीं ना मुझसे कि बताओ आखिर बात क्या है
एक मुद्दत बाद वो मुझसे ख्वाबों में मिलने आया।
कितना चालाक है मेरे रकीब को भी साथ लाया।
दिल की आदत खराब है झूठ फरेब बहुत करता है।
कहता तो है याद नही करता पर याद बहुत करता है।
इश्क के इज़हार से पहले दिल में ऐतबार हुआ करता था।
लफ्जों के इज़ाद से पहले सिर्फ एहसास हुआ करता था।
वक्त तुम्हारा अब बर्बाद नहीं करूंगा,
जाओ तुमसे 'शिकायत' नहीं करूंगा।

