बड़ी अचरज से भरी है जीवन की तुरपन।
कैसे यह छोटे-छोटे पलों को खुद में पिरो कर एक नया संसार बुनती है।
हां अंतर सिर्फ धागे का है।
धागा रेशमी हो तो जीवन रेशमी वरना सूत सा सफेद।
जब तुरपन का तरीका वही तो धागे में अंतर क्यों।
अब यह निर्णय कौन करे कि बुनकर इस जीवन को अपने बदन पर सजा भी पाएगा या सिर्फ
बुनता ही रह जाएगा।

