आर्यभट्ट ने जो खोजा मैं वही शून्य हूँ बिंदु हूँ।
मैं राम कृष्ण और परशुराम के फरसे जैसा हिंदू हूँ ।।
वेदों को जहां पर रचा गया वह आर्यवर्त हूं सिंधु हूँ ।
भोलों में शंभू क्रोध रुद्र मैं तांडव हूं मैं हिंदू हूँ।।
तप और त्याग से मिला जिसे वह सूर्य का तेज हूँ इंदु हूँ।
मैं कर्मशील कर्तव्यनिष्ठ हो मरने वाला हिंदू हूँ।।
मैं कोख सिंघनी से जन्मा मैं नभ हूं और पाताल भी हूँ।
वह चांडाली वह दुर्गा रूप दे जन्म जिसे वो हिंदू हूँ।।
मैं हूं गांडीव धनुर्धारी मैं इंद्र वज्र और भीम गदा।
मैं चक्र सुदर्शन ब्रह्म अस्त्र मैं बाहुबल हूं हिंदू हूँ।।
मैं कालजयी मैं मृत्युंजय मैं भीष्म कर्ण और अर्जुन हूँ।
मृत्यु भी करती जिसे नमन वो अभिमन्यु हूं हिंदू हूँ।।
मैं मेघनाथ सा पित्र भक्त मरकर जो निभा सके नाता।
चौदह वर्ष जो तजे नींद वो भरत लक्ष्मण सा भ्राता।
जिस भूमि का कण-कण गाता गाथायें अमर बलिदानों की।
उस बलिदानों की भूमि का निज अंश हूं हां मैं हिंदू हूँ।।
मैं चरक पाणिनि अष्टावक्र मैं कालिदास वाराह्मीहिर।
मैं मीराबाई का अगाध प्रेम मैं तुलसीदास नानक कबीर।
मैं उपनीषद और षड् दर्शन भगवद् गीता अद्वैतवाद।
अलवर नयनार हूं शैव शाक्त हूं वैष्णव हूं मैं हिंदू हूं।।
मैंने ना कभी मस्जिद तोड़ी न सीखा परधर्म को ठुकराना।
हैं मार्ग भिन्न गंतव्य एक मैंने इस मूल को पहचाना।
जिस धर्म में वसुधा कुटुंबकम, और सर्वे सुखिन का मूल सदा।
इतने पावन निर्मल कोमल मैं धर्म को कहता हिंदू हूँ।।
विद्यांचल मेरा वक्ष भाग सिर पर है हिम का मुकुट सजा।
हैं नीलगिरी से पग मेरे भुजबल में गंगा सिंधु हूं।
जिस धर्म में हर स्त्री सीता हर एक बालिका विदुषी हो।
जिस धर्म में केवल वीर हुए वो धर्म हूं हां मैं हिंदू हूँ।।
मैं विष्णुगुप्त का अर्थशास्त्र हूं खुले केश और अखंड देश।
प्रतिबद्ध हो जो फेंके उखाड़ नंदो का वंश ऐसा नरेश ।
जहां नर का है पुरुषार्थ प्रबल नारी चमके जैसे दिनेश।
उस देव महेश के पौरुष का अवशेष हूं हां मैं हिंदु हूँ।।
मैं महाराणा सा शौर्य प्रखर विस्मित कर देने वाली शान।
जो झुके नहीं मुगलों के आगे हूं ऐंसी रजपूती आन।
जो रुका थका और झुका नहीं वो वीर शिवाजी सा अभिमान।
हैन्देव धर्म की रक्षा में दे जान दान , वह हिन्दू हूँ ।
बन तिलक विवेका-नंद बोस बिस्मिल आजाद और भगत सिंह।
चीरे छाती अंग्रेजों की धरे रूप सृष्टि पर वो नरसिंह।
जिस धर्म ने सबको सिखलाया सौहार्द शांति और प्रेम।
बन परशुराम धर रौद्र रूप यदि फूट पड़ा तो क्या संशय ।।
समाप्त ।
- देवान्शु शर्मा

