अभी ना जाओ छोड़कर कर के दिल अभी भरा नहीं।

अभी ना जाओ छोड़कर कर के दिल अभी भरा नहीं।(original)


अभी अभी तो आई हो बहार बन के छाई हो........(original)



(F)सितारे झिलमिला उठे

चराग जगमगा उठे

बस अब ना मुझ को टोकना......... (original)


(M)अधूरी आस छोड़ के

अधूरी प्यास छोड़ के

जो रोज़ यूँ ही जाओगी..........(original)


(F) ये डर मुझे सताएगा..

सुकून दे ना पाएगा..

ये दो दिलों का मेल है

न खत्म हो वो खेल है,

ये पैर थम गए अगर

नहीं बढ़ेंगे फिर डगर,

यही रहेगा डर सदा

कि दिल अभी नहीं भरा,

मुकाम पर पहुंच सके

ये ऐसा फासला नहीं। (my creation)


अभी नहीं, अभी नहीं ।

नहीं नहीं , नहीं नहीं ।


अभी ना जाओ छोड़ कर

कि दिल अभी भरा नहीं।।


(M) जो आज रुक सकीं न तुम...

दगा जो कर रही हो तुम...

तो किस तरह जिऊंगा मैं

ये अश्क फिर पियूंगा में,

बेचैन दिल को करके अब

न जाओ यूं ही, आके अब,

जो फिर कभी मिले ना हम

तो कैसा होगा ये सितम,

कि पल यही कुछ अपने हैं

ये जिंदगी सजा नहीं। ।(My creation)


हां यही कहोगे तुम सदा

के दिल अभी भरा नहीं


अभी ना जाओ छोड़ कर

के दिल अभी भरा नहीं