कोई न हो जिसको संभालने के लिए,
फिर भी खड़ा रहता है हर हाल में सम्भलने के लिए।
थकान टूट जाती है पर कदम नहीं रुकते,
वो खुद जलता है औरों को उजाला देने के लिए।
दर्द अंदर ही अंदर चुपचाप दबा लेता है,
चेहरा सजा लेता है बस घर को बचाने के लिए।
किस्मत चाहे जितना इम्तिहान ले ले उससे,
मर्द फिर भी खड़ा रहता है— खुद से भी लड़ने के लिए।
✍️~ शंकर
#men's day special
