माँ क्या है??
एक अल्फाज़ ही तो है,
मगर उस एक अल्फाज़ मेँ..
कई सारे अहसास भी तो है |
माँ क्या है?
एक मीठी सी डांट ही तो है,
मगर उस एक मीठी डांट मेँ...
कई सारा प्यार भी तो है |
माँ क्या है??
एक कड़वी बात ही तो है,
मगर उस एक कड़वी बात मेँ...
उसके अनकहे जज़्बात भी तो है |
माँ क्या है??
एक मतलबी इंसान ही तो है,
मगर उसके हर मतलब मै...
अपने बच्चों की खुशियाँ भी तो है |
माँ क्या है??
एक इंसान ही तो है,
मगर उस एक इंसान मेँ...
खुदा और भगवान भी तो है |

