ये जिन्दगी बड़ी ही अजीब होती है I
कोई जिन्दगी का मजा लेता है,
किसी की जिन्दगी मजे लेती है I
किसी की यूँ ही खुशी से कट जाती है,
किसी को काटने की मजबूरी होती है I
ये जिन्दगी बड़ी ही अजीब होती है I
किसी को जोड़ने की फुर्सत तक नहीं होती,
किसी की जोड़ते-जोड़ते ही बीत जाती है I
किसी के इम्तिहानों की दौड़
कभी खत्म ही नहीं होती,
किसी की यूँ ही बेधड़क निकल जाती है I
ये जिन्दगी बड़ी ही अजीब होती है I
किसी को महलों में भी सुकून नहीं मिलता,
कोई फुटपाथ पर भी जिन्दगी जी लेती है I
किसी को दो जुन की रोटी तक नसीब नहीं होती,
कोई खाने का अंबार कचरे में फेंक देती है I
ये जिन्दगी बड़ी ही अजीब होती है I
किसी के लिए ईद-दिवाली भी
कोई मायने नहीं रखता,
किसी की हर रोज ही
ईद-दिवाली होती है I
ये जिन्दगी बड़ी ही अजीब होती है I
