हसरतें कभी भी कम नहीं होती

बस जरूरतें पूरी होनी चाहिए,

शौक तो सबको चाँद-तारों की है

बस हर घर रौशन होनी चाहिए।


जिन्दगी है तो बेशक मुश्किलें भी होंगे

बस लड़ने का जज़्बा होनी चाहिए,

उदास होने के बहाने तो हजारों हैं

खुश होने का बस एक बहाना चाहिए।


नाकामियों से मत घबराओ कभी

बस एक और कदम बढ़ाना चाहिए,

मंजिलें जरूर मिलेगी एक दिन

बस आगे बढ़ने का हौसला होना चाहिए।