जिन्दगी क्या है?
जवाब क्या दू?
समझ ना आया कुछ...
सबके लिए इसके मायने , इसकी परिभाषा अलग है जिंदगी।
किसी के लिए एक खूबसूरत ख्वाब ,
तो किसी के लिए एक कड़वी हकीकत है जिंदगी।
किसी के लिए है यह गुड्डे गुड़ियों का खेल,
तो किसी के लिए हर पल एक नई चुनोती है ज़िन्दगी।
किसी के लिए ये सोने की थाल में परोसी गई सौगात, तो किसी के लिए मिट्टी के मर्तबान में मिली खैरात है जिंदगी।
कुछ लोगो के लिए सिनेमा की दुनिया की तरह रंगीन, तो कुछ के लिए मौत का अंधा कुआँ है जिंदगी।
कुछ लोगो के लिए खाना, पीना , सपने देखना, मौज करना है जिंदगी,
तो कुछ लोगो के लिए एक मकसद है जिंदगी।
कुछ के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की थाल है जिंदगी,
तो कुछ के लिए दाने दाने को मोहताज है जिंदगी।
किसी के लिए रंगीन किताब के पन्नो की तरह दिलचस्प,
तो किसी के लिए ब्लैक एंड व्हाइट किताब है जिंदगी।
कोई हर पल में जीता है जिंदगी,
तो कोई जीने के पलों को खोजने में जीता है जिंदगी।
कुछ के लिए बंगला,गाड़ी और ऐशोआराम है जिंदगी, तो किसी के लिए रोटी, कपड़ा और मकान है जिंदगी।
किसी के लिए विरासत में मिली शोहरत ,
तो किसी के लिए खुद के वजूद की खोज है जिंदगी
किसी के लिए अपने अहसांसो को जीना है जिन्दगी, तो किसी के लिए किसी ओर के सपने को पूरा करना है जिंदगी
और कुछ नही बस एक ख्वाब है जिंदगी।
।।मोनिका शर्मा।।
