मुड़ मुड़ के देखता है मुझे छोड़ जाने वाला..!
हैरत में आज खुद है मुझे तोड़ जाने वाला..!!
सोचा नहीं था उसने मैं फिर से उड़ सकूंगी..!
बेबस सा आज खुद है मेरे पर कुतरने वाला...!!
इतना भी नहीं मुश्किल होगा मेरे बगैर जीना..!
यही सोच रो पड़ा है मेरी अर्थी सजाने वाला...!!
✍️✍️दीपिका✍️✍️

