प्यार हो गया है तुमसे, अगर ये भी कहकर बताना पड़े,
तो जाओ ऐसी मोहब्बत नहीं करनी है मुझे...!
रूह झुलस जाए जिस्मों के मिलन में अगर,
तो जाओ ऐसी मुलाकात नहीं करनी है मुझे...!
मैं आंसूओं का सैलाब लिख दूं कोरे कागज पर,
तुम समझ ना पाओ ऐसी खामोशी नहीं लिखनी है मुझे...!!
✍️✍️ दीपिका ✍️✍️

