मुड़ मुड़ के देखता है मुझे छोड़ जाने वाला..!
हैरत में आज खुद है मुझे तोड़ जाने वाला..!!
सोचा नहीं था उसने मैं फिर से उड़ सकूंगी..!
बेबस सा आज खुद है मेरे पर कुतरने वाला...!!
इतना भी ना था आसान मेरे बगैर जीना..!
यही सोच रो पड़ा है मेरी अर्थी सजाने वाला...!!
कोई जानता नहीं है किसका सफर था कैसा।
कई बार मर चुका है हर शख्स जीने वाला।।
✍️✍️दीपिका✍️✍️
