अनुचर हूँ , सेवक हूँ , दास हूँ मैं आपका,
ईश चक्षु खोलिए, हाल देखो दास का।।
सुर असुर घेरे हुए, प्रभा भी रिपु सी बनी,
नीर झर झर बह रहे,भागीरथी आँखें बनी।।
चक्षु जो थे जलज सम,मुरझाए पुष्प बने।।
वेदना न दीजिये सन्ताप भी कम कीजिये।।
आकांशा का चाप, शीश चढ़ है बोलता,
दर्प रूपी सर्प भी अब फन अपना खोलता।
सोमरस दो शंभु, आशुतोष,शंकर,महापति
चरणों मे अब लो मुझे,है दीनबन्धु दयानिधि।।
जीवन का तमस दूर करो शिवशंकर उमापति।।
सन्तोष रूपी दिवा का प्रारम्भ अब तो कीजिये,
वेदना न दीजिये, सन्ताप भी कम कीजिये।।