जैसे धागों का कोई गुच्छा उलझ गया है मन के भीतर
और उसे सुलझाने की कोई वजह नहीं,
मैं ज़िंदगी की बीच किसी सड़क पर ठहर गयी हूँ,
मुझमें आगे बढ़ने की ताकत मानो ख़तम हो गयी हो,
ख़ामोशी तो अब पहले से कई ज्यादा है
और सुनाने को कोई एक भी शख़्स नहीं,
दफ़न हुए कई एहसासों को उखाड़ फेंकना है
मैं इस ग़म के ताबीज़ को तोड़कर बाहर आना चाहती हूँ
कि ये उदास जहाँ से परे भी एक जहाँ है
मैं उस छोर को पकड़ उड़ जाना चाहती हूँ....।
