आलिंगन में जिसके सब समा जाता हो
प्रेम के होने से सब भा जाता हो
उस एक शख्स के अटुट विश्वास के सहारे
जहाँ पूरी दुनिया जीत ली जाती हो
एक ही शख्स माँगा है उस रब से मैंने भी
जिसमें अपनी दुनिया समेट लूँ
इतनी बार तो मैंने मौत की दुआ माँगी थी
पर अब मैं सिर्फ़ सुकून माँगती हूँ
बहुत छोटी ख्वाहिशें हैं मुझमें
कि मैं कभी दोबारा मौत की न दुआ करूँ
कई जज़्बातों को मारकर ख़ुद को इस जगह लाया है
उस प्रेम के भूखे भगवन से बस इतनी आस है कि
वो मेरी मृत आत्मा को भी किसी का साथ दे दे
बिल्कुल निश्छल...!

