अनेक सृजित कविताओं को मार दिया मैंने
मन के अंदर ही उनके सृजन के तुरंत बाद
क्योंकि हिम्मत नहीं होती
कईयों गाथाओं को लिख पाने की
उनकी पंक्तियाँ मुझे विस्मय से भर जाती हैं
फिर उनको बही में उतार पाना जैसे मुमक़िन न रह जाता हो
कई सारी कविताएँ मेरे अपनों पर लिखी है मैंने
कि किस तरह मुझे अत्यंत दुखित करती हैं
उनकी बातें, मेरे लिए उनकी कमतर सोच,मेरे लिए उनकी ओछी सोच
कई कविताएँ दुनिया के अलग अलग तरह के लोगों पर भी लिखी है मैंने उनके बेबुनियाद सूझाओं पर जिनकी वजह से कई बार मैं ख़ुद को ही ग़लत कहती हूँ
