कुछ चुलबुली सी हूँ
कुछ ज़रा नटखट भी,
थोड़ी सी मासुमियत भी है मुझमें
और थोड़ी सी शैतानी भी,
कुछ ज़रा मैं ज़िद्दी हूँ
कुछ ज़रा चुप्पी भी,
इन सारे एहसासों को मिलाकर मैं हूँ
इन ज़ज़्बातों से मैं जिंदा हूँ,
कभी सबकुछ समेट लेने वाली
कभी पूरी बिखर भी जाती हूँ,
ख़ुद को दुनिया की सच झूठ की आँच पर बनाया है
मैं यूँ ही नहीं आज मैं हूँ,
मेरे भीतर जो है मुझमें
मेरे बाहर से ना आँको मुझको,
मैं अल्हड़ सी एक लड़की हूँ
मेरे अंदर के बचपन से कभी देखो मुझको...।

