जीवंत किरदार रहेगा मेरा
मेरी मौत से पहले तक
मग़र ग़म,हर शाम मेरी दहलीज़ पे आती है,
शायद से मेरा हाल पूछने
या शायद मेरी हँसी को चिढ़ाने
मग़र ग़म, हर शाम मुझमें समाती है,
मेरी नज़रों पे मत जाना कभी
मैं उनपर परदा किये रखती हूँ,
जब मुझे एहसास हुआ था एक रोज़
कि मेरी नज़रें बयाँ सब करती हैं
मग़र तब भी किसी की कोशिश नहीं मिली
उनसे जुड़ी कहानी जानने की,
शाम की ग़म अब पसंद है मुझको
कि हर रोज़ मेरा ख़्याल कर मेरी दहलीज़ पे आती है
ग़म, हर शाम मेरी दहलीज़ पे आती है
अब शाम की ग़म पसंद है मुझको...।

