आज मैंने एक खत लिखा
उस कवि को जिससे मैं लिख लेती हूँ
अपने टूटे हुए कल्ब का हाल
जो मुझे इज़ाज़त देता है
अपने हर एहसास लिखने को
मैं उस कवि रूपी जीवन का दर्पण मात्र हूँ
इस क्षण मैं लिख रही हूँ उसी से
कुछ बिखरे हुए मग़र सजग एहसास
वो जिनको समेटा जाना चाहिए
हर ज़ख़्म हर राज़ के संग
मैं ख़ुद ही ख़ुद से मिल रही हूँ इस खत के साथ
जिनमें मैं संजीदगी लिए खड़ी हूँ
ख़ुद को ही गले लगाने को....।