सब कुछ ठीक नहीं था उस एक दौर में भी
लेकिन उस दौर में था
संभ्रांत सा लगता घर
सहजता का उसमें विश्वास
सुगम रास्ते नहीं थे मगर था
लोगों का मिलनसार मन
जो नहीं देखता था कोई दुश्मन
एक प्यासे पथिक में
नहीं था कोई इतना स्मार्ट फोन भी मगर था
लोगों के दिलों में करीबी
कई लंबी इंतज़ार के बाद सुकून के मिले पत्र
उनमें समेटकर लिखे एहसास
और नहीं था उस दौर में इतनी
चमक धमक की दुनिया मग़र था तो
चमकता चेहरा जिसे श्रृंगार की जरूरत नहीं थी
जो मुश्किलों में वीडियो बनाने के बजाय उठा लेता था हर ज़ख़्मी को !

