आज चाँद मेरी छत पे आया है,
चाँदनी के रंग में रंगा हो जैसे
मैं निहार रही हूँ उसकी आभा को
गुलशन में बहार खिला हो जैसे,
एक तपिश हुई है अचानक मन में
धरती पे चाँद आये जैसे,
मगर फ़िर चाँदनी नाराज़ होगी शायद
प्रेमिका की कशिश हो जैसे।