इक आस लिए एक सफ़र पर जा रही हूँ
घर छोड़े एक मंज़िल लिए जा रही हूँ
उस मुकाम की तलाश है इस ज़माने में
मैं अपने सपनों को आँखों में बसाये जा रही हूँ
सोचती हूँ उस सारे रास्ते की कभी कभी
कि कितनी कुर्बानियों की आस है मुझको
कई बार नहीं बार बार की बात है ये
मैं हर मुश्किल से परे उस मुकाम की कशिश में हूँ....

