अभी की बात है कि मैं अधूरी हूँ
पूरी संदली मगर थोड़ी कच्ची हूँ
पूरे सपनों को लेकर अपने
आधी अभी मैं पूरी हूँ
मेहनत की बागडोर थामे
ऊँची उड़ान भरती हूँ
नहीं किसी की साज़िश को
अपनी सोच बनाती हूँ
मैं कर्मठता लिए अपनी
मैं अपनी दुनिया बुनती हूँ
लेकर विनम्रता मुख पर खुद की
सच्चे शब्द कहती हूँ
अपनी खामियों को जानकर फ़िर
कोशिश अपनी करती हूँ
सहजता सजगता ओढ़े हुए मैं
अंतः को शांत रखती हूँ
अभी की बात है कि मैं अधूरी हूँ
पूरी संदली मग़र थोड़ी कच्ची हूँ...
