ये दफ्तर सरकारी धरम खाता है
यहां हमें कहा कोई पूछने आता है
जो आओगे तुम कुछ काम से
सांस तो लेने दो भैया थोड़ा आराम से
अब बताओ क्या समस्या है
क्या हम निदान कर सकते हैं
ये काम काउंटर नंबर 3 पर होगा
यहा खड़े रहने से न कुछ हल होगा
3-4 और 5-6 काउंटर पर हम ऐसे ही दौड़ाते हैं
ज्यादा बोलोगे तो काम नहीं होगा
ये कह कर हम तुमको डराते है
जो कहोगे सारी त्रुटी सही कर दी 
तो ओवरराइटिंग करके बड़ी समस्या खड़ी कर दी
ये लो नया फॉर्म और हम जाते हैं
1-2 घंटे में खाना खा के हम बस अभी आते हैं
ओहो अब तो जाने का समय हो गया
तुम्हारा काम तो अभी अधुरा ही रह गया
ऐसा करो तुम कल आना
यही बात हम कल फिर दुहराते हैं
 ये दफ्तर सरकारी धरम खाता है
 यह हमें कोई पूछने नहीं आता है