जो है वो आज है 
कल हमेशा से एक राज़ है
ज़िंदगी की भी अपनी ही एक कहानी है
आज - आज कहते बीत रही जवानी है
समय एक बहता झरना है
किसे पता कल किसको मरना है
गा - ले ज़िंदगी के जो हसीं साज़ हैं
जो है वो आज है 
कल हमेशा से एक राज़ है