देखो देखो होली आई
संग में अपने नई खुशियां लाई
मित्रों की भी टोली आई
लेकर संग भाई चलो मिठाई
डालेंगे रंग गुलाल सभी पर
फेकेगें गुब्बारों में भरकर
रंग लगेगा सबको भाई
देखो देखो होली आई
खुशियां बिखरी है चारों ओर ,
ढोल नगाड़ों का है शोर
अतरंगी चेहरों के साथ ,
देखो चलते हैं रंगबाज
कहीं रंगे जीजा साली है ,
कहीं रंगी घरवाली है
किसी के संग जो हुई ठिठोली है ,
अरे बुरा ना मानो होली है 
रंग बरसे है चारों ओर ,
देखो मिलते हैं चित चोर
सुबह से अब शाम होने आई ,
देखो देखो होली आई