मैं तुझसे फ़िर मिलूंगी

केसे, कब, कहाँ पता नहीं

शायद उन लम्हों में

उन पलों की हर इक चीज़

धागे में मोती की तरह

सहेज कर रख जाऊँगी


शायद उन रास्तो पर

जिसपर हम दोनों चले थे

वहां के पेड़ों की पत्ती बन कर

तुझे छू जाऊँगी

या उस टपरी की चाय

की मिठास बन कर

तेरी यादों में घुल जाऊँगी


मैं तुझसे फ़िर मिलूंगी

जब सावन की पहली फुहार

तेरे बदन को छुएगी

या फिर सर्दियों की सुबह की

धूप बन कर तुझ पर गिर जाऊँगी


शायद किसी बच्चे की

अल्हड नादानियों में तुझसे टकरा जाऊँ

या उस वक़्त के इंतजार में

एक ख्याल बन कर

तेरे ज़हन में उतर जाऊँगी



शायद उन खतों में

जो तुमने सम्भाल एक किताब में रखे थे

या फ़िर तुम्हारी डायरी की

उन अधूरी पंक्तियों में

मैं तुझसे फ़िर मिलूंगी

केसे, कब, कहाँ पता नहीं