मैं कौन हूँ

मैं अदा हूँ, मैं अदाकारी भी,

मैं बरखा हूँ, मैं फुहारी भी,

मैं बंजर हूँ, मैं हरियाली भी,

मैं अम्बर हूँ, मैं क्षिति भी,

मैं अग्नि हूँ, मैं समीरण भी,

मैं भूत हूँ, मैं भविष्य भी,

मैं धर्म हूँ , मैं कर्म भी,

मैं अंश हूँ, मैं वंश भी,

मैं सौभाग्य हूँ, मैं विनाश भी,

मैं सत्य हूँ मैं झूठ भी,

मैं ताज हूँ, मैं धूल भी,

मैं गर्व हूँ , मैं शर्म भी,

मैं काली हूँ, महाकाल भी,

मैं नारी हूँ, मैं पहचान भी,

मैं सर्व हूँ, मैं श्रेष्ठ भी,

मैं एक हूँ, मैं अनेक भी,