कल रात एक संकरी गली में जा पहुंची
वहां एक संदूक पर नज़र पड़ी
धूल की चादर ओढ़े खड़ा था
मानो बरसों से कोई मिलने नहीं आया हो
वो चादर जब हटाई तो उसमें
कुछ यादें,
कुछ बीती बातें,
कुछ तस्वीरें
सम्भाली हुई थी...
लौटी तो याद आया तुम्हारें जाने के बाद
कुछ अजीज चीज़े मैं दफन कर आयीं थीं

