चल सको तो एक सफर पर चलो,

रास्ते में कांटे तो होंगे ही

साथ चल सको तो चलो,

मंज़िल शायद मिले ना मिले

खुद को ढूँढने चल सको तो चलो,

के देखना कहीं गिर ना जाओ

उठ कर सम्भल सको तो चलो,

कारवां में लोग तो होंगे ही

तुम भीड़ में से निकल सको तो चलो,

साथ चल सको तो चलो।