उसका आना, 
और मेरा खुश हो जाना। 
उसका मुसकरा कर मुझसे बातें करना, 
और मेरा उसे चिड़ा कर खुद रूठ जाना। 
उसका मुझे प्यार से मनाना , 
और मेरा हर बार मान जाना। 
उसका हर घड़ी मुझे संभालना, 
और मेरा संभल जाना। 
उसका मेरे दिल में आना, 
और फिर हमेशा के लिए वही रह जाना, 
मानो सब एक सपने सा था, 
मगर उसने सब पूरा कर दिया।।