छत की चाहत में छत छोड़ गए - कदमों को; सन्नाटे से चीखते उस घुप्प अंधेरे की भट्ठी से जब, ट्रॉर्च दिखाया जाता है तब उचटता है - मन ऐसा कि घर से बेघर हो उठता है बेघर मन सेे ही लौटते हैं हम इस छत से उस छत की तरफ गलियों से खलिहानों की तरफ धूल-धक्कड़ से, हवा की तरफ कमरों से - अपने घर की तरफ।