चल उठ 

हा चल उठ 

बहोत हो गया कल कल कल 

बहोत हो गया कल कल कल 

शुरू करदे आज अभी और अब

हा आज अभी और अब



शुरू करदे तू अपनी जंग 

हा तेरी जंग

अपने आप को जिताने की 

तेरे अंदर के सैतान को हराने की 

हा तुझमे भी हे भगवान 

हा तुझमे भी हे एक अच्छा इंसान 

लताड़ दे उस सैतान को 

तेरे अंदर के आलसीराम को 

आज अभी और अब 

हा शुरू करदे आज अभी और अब



सिर्फ तुहि हे जिम्मेदार

हा तू ही हे जिम्मेदार

तेरी इस खस्ता हालत को

इस हारी हुई सूरत को

बंद कर औरोंको; दोषी बताना

बंद कर हालात को जिम्मेदार ठहराना

हराया हे तूने ही तुझे 

जितानाभी हे तुझको ही तुझे

आज अभी और अब 

हा शुरू करदे आज अभी और अब


  

तुझमे भी हे कुछ खास

हा तुझमे भी हे कुछ खास

जान ले उस खास को 

पहचान ले अपने आप को 

क्या हे तेरे अंदर की आवाज 

क्या हे तेरे दिल की बात 

सुन ले उस आवाज को 

शुरू करदे बस उसी कामको 

आज अभी और अब 

हा शुरू करदे आज अभी और अब



टूटेगा तुझ पर भी मुश्किलों का पहाड़

हा टूटेगा तुझ पर भी मुश्किलों का पहाड

गिरेगा तू भी बहुत बार 

रोयेगा तू भी बार बार

फिरभी उठना हे तुझे हर बार  

करने अपना हर सपना साकार 

तोड़दें उस पहाड़ का जंजाल  

बदल दे तेरी सूरत तेरा ये हाल 

आज अभी और अब 

हा शुरू करदे आज अभी और अब



बहोत हो गया कल कल कल 

बहोत हो गया कल कल कल 

शुरू करदे आज अभी और अब

हा आज अभी और अब

आज अभी और अब

आज अभी और अब

आज अभी और अब……