जो डूबा नहीं वो तैर गया
जो मरा नहीं वो जी गया

जो तैर गया, वो सीख गया
वो जीने का मंजर समझ गया

वो जाएगा फिर से जीने
वो लाएगा मोती चुन के

जो जिया नहीं वो क्या जाने
वो मोती का सत्य ना माने

मोती का सुख उसे ही मिलता
जो करता परिश्रम और ना डरता।