मुसीबतें तो सबके साथ है फिर भी सब मुस्कुरा रहे है,
ये दुनिया वाले हमे जीना सीखा रहे है;
कोई बेटा दुखी है क्यूंकी घर मे उसकी बूढ़ी मा बीमार है,
तो कोई बेटा दुखी है क्यूंकी शर्मा जी का लड़का उस से ज़्यादा होशियार है;
कोई बाप दुखी क्यूंकी उसका बेटा शराब और नशे का शिकार है,
तो कोई पति दुखी है क्यूंकी उसके पड़ोसी के पास उस से भी बड़ी कार है;
मुसीबतें तो सबके साथ है फिर भी सब मुस्कुरा रहे है,
ये दुनिया वाले हमे जीना सीखा रहे है;
किसी को अपनी नौकरी लग रही है जेल,
तो कोई इम्तेहान मे हो गया है फैल;
कोई दिल टूटने का है शिकार,
तो किसी के घर के बाहर खड़े है लेनदार;
किसी को घर का तो किसी को काम का है तनाव,
किसी के नही भरे हैं पुअरने घाव;
मुसीबतें तो सबके साथ है फिर भी सब मुस्कुरा रहे है,
ये दुनिया वाले हमे जीना सीखा रहे है;
दुख मे मुस्कुराने की नही लगती कोई लागत,
इस से दुख तो कम नही होता पर उस से लड़ने की मिलती है ताक़त!!!