एक शाम  डूबते सूरज की लाली में

घर से कदम निकालते ही कुछ दूरी पर 

मुझसे टकरा गई फिर तुम्हारी यादें 

पकड़ कर मेरी बान्ह ले गई मुझे उस पगडंडी पर

जहां पर अक्सर गुजरा करती थी हमारी शामें 

आज तुम्हारी गैर हाजरी में

 मैंने तुमसे कि एक साधारण सी मुलाकात

उस धुंधली लाली और चारों तरफ फैले सन्नाटे में

हवा का एक मीठा सा झोंका

आज भी करा रहा था

एहसास तुम्हारी बाहों का  

सिगरेट के धूए से बनते छल्ले मैं 

दिख रही थी तुम्हारी मुस्कुराहट 

आज तुम्हारी गैर हाजरी में 

मैंने तुमसे कि एक साधारण सी मुलाकात

उंगलियों के बीच दबी वो सुलगती सिगरेट

एहसास करा रही थी जज्बातों की गर्माहट

बस समय पर समय नहीं दे पाया 

इतनी थी अब मुझे शिकायत

हम तीनों ने की आपस में बहुत सी बातें

फिर वापस लौट आया 

मुझमें मेरा ख्याल

मन में लेकर एक सवाल

क्या कभी हो पाएगी तुमसे एक मुलाकात?

मैं, तुम और वो मेरी आखिरी सिगरेट 

धुंधली शाम,और वो तुम्हारा प्यारा सा ख्याल 


दीपक (बेख्याली)