चमक- धमक का सड़क बना दिए
देखो क्या क्या काम करा दिए
बड़ी उत्सुकता से देख रहे नर- नारी
 कब आएगी अपनी चलने की बारी
 जिनके लिए बनाया सड़क
 उनको ही कर दिया एक तरफ
कैसी ? यह सिस्टम की लाचारी 
 लाइन में खड़ी वह प्रसव पीड़ा में नारी
अभी नहीं कटा लाल फीता
 देरी से आएंगे माननीय नेता!
दीपक (बेख्याली)